52 लाख से अधिक रूपयों की आनलाइन ठगी.. दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर-आनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने दो दिनो तक जामताड़ा में कैम्प लगाने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े दो आरोपियों में से एक आरोपी को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान अभी कई मामले में दर्ज जामताडा़ से आरोपी फरार है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 और 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनो आरोपियों को जेल के हवाला कर दिया गया है।सरकन्डा पुलिस और एन्टीक्राइम यूनिट के साथ साइबर टीम ने जामताड़ा से ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई 2021 को सरकन्डा निवासी नरेन्द्र कुमार स्वर्णकार लिखित में बताया कि 1 जुलाई 2021 को उसके मोबाईल पर मोबाईल नंबर में फोन आया। कालर अपने आपको जियो कस्टमर सेल नोएडा का आफिसर बताया। उसने केवाईसी और नोटिफिकेशन की रोक लगाने की बात कहा। उसने 10 रूपये का रिचार्ज एसबीआई और केनरा बैंक से नेट बैंकिंग के माध्यम से करने का निर्देश दिया। वाकर और एनीडेस्क एपलीकेशन डाउनलोड करने का सुझाव दिया।
52 लाख की आनलाइन ठगी
आवेदक ने बताया कि एसबीआई और केनरा बैंक खाते से विभिन्न किस्तो मे कुल 52,93,699 रूपये का ट्रान्जेक्सन कर धोखाधडी किया गया है। पुलिस ने तत्काल पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आईपीसी की 420 का अपराध दर्ज किया। आलाधिकारियों के संज्ञान मैें लाकर मामले को विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान सायबर सेल को जानकारी मिली कि ठगी करने वालों में एक आरोपी झुन्ना भंडारी पिता स्व. महराज भंडारी गोपालपुर थाना करमाटांउ जामताडा झारखण्ड का रहने वाला है। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
9 सदस्यीय टीम का गठन

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *