BREAKING : कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर लगाया 6 हजार रूपये का जुर्माना

झारखंड। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव 2009 के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज झारखंड के पलामू कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लालू यादव पर 6000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए उन्हें बरी कर दिया और मामले को निष्पादित कर दिया।

दरअसल, लालू यादव झारखंड विधानसभा चुनाव 2009 चुनाव के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह का प्रचार करने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। गढ़वा के गोविंद उच्च विद्यालय में लालू की रैली होनी थी। जबकि प्रशासन ने हेलीकॉप्टर उतारने के लिए गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में बने हेलीपैड को तय किया था लेकिन लालू ने हेलीकॉप्टर को रैली वाले मैदान में ही उतार दिया था। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद लालू प्रसाद यादव और उनके पायलट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *