66 दिनों से मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर , आज मिलेंगे मंत्री कवासी लखमा

रायपुर। प्रदेश में बीती 66 दिनों से मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। लगातार मंत्रियों और अधिकारियों की अपील के बाद भी वे अपना आंदोलन खत्म नहीं कर रहे हैं और पानी मांगों पर अडिग हैं। वहीँ आज उन्हें समझाने आबकारी मंत्री भी धरना स्थल पर जाएंगे। मंत्री कवासी लखमा मनरेगा कर्मचारियों को समझाने और उनकी हड़ताल खत्म करने की अपील करेंगे।

बताया जा रहा है कि मंत्री लखमा आज सुबह 10 बजे उनसे मिलने धरना स्थल जाएंगे। बता दें बीते दिन कर्मचारियों ने पंडाल पर अपनी आर्थिक स्तिथि बताने के लिए संविदा कर्मचारी का पुतला बनाकर उसे आत्महत्या करते हुए दिखाया गया था।

जिसका मातम व काठी का कार्यक्रम रख नाटक मंचन किया गया। मनरेगा कर्मचारी प्रतीकात्मक रूप से यह दिखाना चाहते हैं कि संविदा में नौकरी करना आत्महत्या करने के समान है। वहीं पिछले दिनों 12 हजार से अधिक मनरेगाकर्मियों ने एक साथ इस्तीफा दिया था।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *