BREAKING NEWS : BJP युवा मोर्चा के जिलामंत्री गिरफ्तार…जाने क्या है मामला

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भड़की हिंसा के बाद कानपुर कमिश्नरेट साइबर सेल एक्टिव मोड पर है। साइबर सेल की टीमें सोशल मीडिया पर नजर रख रही हैं। संप्रदायिक हिंसा के बाद से पुलिस शांति व्यावस्था स्थापित करने के प्रयास कर रही है। मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री हर्षित लाला पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हें अरेस्ट किया है। पुलिस ने भाजपा नेता पर 295-ए, 153-ए और 67 की धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी नेता हर्षित लाला ने मंगलवार को ट्वीटर अकाउंट से एक समुदाय के धर्म विशेष के लिए आपत्तिजनक ट्वीट किया था।

हर्षित लाला को किया गया गिरफ्तार
हर्षित के ट्वीट से एक समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा था। जिसकी वजह से क्षेत्र में शांतिभंग होने की संभावना थी। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से हर्षित लाला को अरेस्ट कर लिया है। कानपुर हिंसा मामले में पुलिस 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हिंसा के मास्टर माइंड हयात जफर हासमी भी पुलिस की गिरफ्त में है।

दो पक्षों के बीच हुआ था पथराव
कानपुर के यतीमखाने में बीते शुक्रवार तीन जून को जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। बवाल इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच बम और फायरिंग शुरू हो गई। दरअसल भाजपा नेता नुपुर शर्मा ने मोहम्मद साहब को लेकर बीते 26 मई को विवादित बयान दिया था। विवादित बयान को लेकर जौहर फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हासमी ने जुमे के दिन ही बाजार बंदी का ऐलान किया था।

दीवारों पर चस्पा हुए थे पास्टर
इसके लिए दीवारों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए थे। लेकिन कानपुर देहात में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। जौहर फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हासमी की पत्नी का कहना है कि वीआईपी मूवमेंट होने की वजह से बाजार बंदी के कार्यक्रम को स्थिगित कर दिया गया था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *