किसान से 49 लाख रुपये की ठगी, चार ठगों दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर। बीमा पालिसी के नाम पर रायपुर के एक किसान से 49 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने चार ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मामले का राजफाश पुलिस आज करेगी। ठगों के पास एटीएम, पासबुक, लेपटॉप और मोबाइल फोन मिला है। किसान को बोनस का लोभ देकर उनसे कई किश्तों में पैसे लिए गए थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था, इसके बाद टीम ने दिल्ली में रेड कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित किसान मनमोहन वर्मा के पास बीते वर्ष-2011 में अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को मैक्स लाइफ और आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बताया। उसने फोन पर उन्हें झांसे में लिया और कहा कि पांच लाख के इंश्योरेंस में दो वर्ष के भीतर 10 लाख रुपये का बोनस देने का झांसा दिया। साथ ही हर तीन-चार महीने के भीतर कमीशन सीधे बैंक अकाउंट में आने की बातें कहीं। इनकी बातों में आकर मनमोहन ने पांच लाख की आनलाइन बीमा ले लिया। उनके बताए गए अकाउंट में उसने बैंक जाकर पैसे डाल दिए।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *