BREAKING : आरोपी को हेरोइन बिक्री करने कि फिराक में पुलिस ने गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार सूखे नशे के फल-फूल रहे कारोबार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सूखे नशे के तस्कर को पकड़ा है। जहां आरोपी को हेरोइन बिक्री करने कि फिराक में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 08 ग्राम हेरोइन जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रूपए और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली की मंगलवार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत श्री सांई हाईवे ढ़ाबा के पास एक व्यक्ति खड़ा है, जो अपने पास हेरोइन (चिट्टा) रखा है तथा बिक्री करने कि फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव गिरीपुंजे एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रत्ना सिंह द्वारा थाना प्रभारी आमानाका संतराम सोनी को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *