रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने धान के समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को बधाई और शुभकामनाए दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धान का समर्थन मूल्य है वो अब 2040 रूपए और 2060 रूपए हो गया है। जिस समय सीएम भूपेश बघेल जीने 2500 रूपए देने की बात कही थी। उस समय धान का समर्थन मूल्य 1650 था। आज 500 रूपए से ज्यादा समर्थन मूल्य बढ़ गया है। तो क्या भूपेश बघेल जी आज 2500 को 3000 रूपए करेंगे क्या,,,,, ? उनको 3000 रूपए की घोषणा तुरंत करनी चाहिए कि किसानों को धान का जो राजीव गांधी न्याय योजना है उसके तहत 3000 रूप मिलेगा। अभी किसानों का 5000 रूपए पर एकड़ यर खा रहे थे, अब किसानों का 6500 रूपए पर एकड़ ये खा रहे हैं।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार हर साल समर्थन मूल्य बढ़ा रही है और अभी तक 50% उत्पादन वैल्यू है. उससे डेढ़ गुना उन्होंने कर दिया है और आने वाले समय में यह दोगुना हो जाएगा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- भूपेश बघेल खाली बात बनाते हैं काम कुछ नहीं करते।











