Breaking : हॉस्टल की छत से गिरने पर 6 वर्षीय मासूम की मौत

रायपुर। राजधानी से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। जहां हॉस्टल की छत पर सो रहे 6 साल के बच्चे की गिरने से मौत हो गई। मामला मंगलवार की सुबह का बताया जा रहा है। हॉस्टल की छत पर 40 बच्चे सो रहे थे। घटना की वजह सुरक्षा में लापरवाही बताई जा रही है।मामला राखी थाना क्षेत्र का है। जहां नवा रायपुर स्थित गॉडसन स्कूल की छत पर 40 बच्चे सो रहे थे। इसी दौरान सुबह एक बच्चा उठा और छत से गिर गया। मृत बच्चे का नाम प्रफुल्ल दुबे (6 वर्षीय ) बताया जा रहा है।घटना की वजह स्कूल संचालक की सुरक्षा में लापरवाही बताई जा रही है। वहीं मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि बच्चा मूलतः झारखंड का रहने वाला है। लेकिन उसके माता-पिता यहीं काम करते हैं। जो कि नया रायपुर सेक्टर 29 का रहने वाला है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *