मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…

कोरबा :  पति अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर लाठी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया. पत्नी की मौत के बाद खुद भी जहर का सेवन कर तड़पता रहा. हालांकि हत्यारे के भाइयों को जानकारी मिलते ही अपने भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बगदरा निवासी पंचराम का आज सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ. पंचराम ने आवेश में आकर अपनी पत्नी महेतरींन पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी. जब पंचराम के भाइयों की घटना की जानकारी मिली तो वे पंचराम के घर पहुंचे. भाइयों ने देखा कि उनकी भाभी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी है. वहीं भाई पंचराम शव के बगल में तड़पते हुए उल्टियां कर रहा था.

वहीं पंचराम के भाइयों ने इसकी सूचना तत्काल पाली पुलिस को दी. मौके पर पुलिस के पहुंचते ही तड़पते पंचराम को तत्काल 112 की मदद से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. वहीं पंचराम की इलाज के दौरान 3 बजे मौत हो गई. भाइयों ने अंदेशा जताया कि उनका भाई पंचराम शराब का सेवन किए हुए था. हो सकता है उसने कोई जहरीली चीज का सेवन किया होगा. फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर कटघोरा SDOP ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में पाली थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *