रायपुर : बीती रात संतोषी नगर में चाकूबाजी की घटना में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है.
जानकारी के अनुसार, राजधानी के संतोषी नगर इलाके में गुड्डा होटल के सामने चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें अज्ञात हमलावर ने डुंडा स्थित अवीवा ग्रीन सिटी निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद अमान खान को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई घटना की जांच में पुलिस जुट गई है.











