BREAKING : बोरवेल में गिरे राहुल के माता-पिता से मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल पर की बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में फँसे राहुल को बचाने के लिए पूरे प्रशासनिक अमले को काम पर लगा दिया है। सीएम, रेस्क्यू टीम के सीधा सम्पर्क में हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। उन्होंने बच्चे के माता-पिता से भी की विडियो कॉल पर बात की है। वहीं मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में ऐसे खुले बोरवेल बंद कराने के निर्देश दिए हैं। अफसरों को इसकी नियमित समीक्षा के लिए भी कहा जा रहा है।

बता दें शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा क्षेत्र स्थित पिहारिद गांव में एक 10 वर्षीय बच्चा राहुल, अपने घर के पीछे बाड़ी में खेलते हुए वहां बोरवेल में गिर गया है। उसके बचाव के लिए आपदा राहत टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। अभी तक भी बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका था। NDRF-राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और SDRF-राज्य आपदा मोचन बल की टीमें वहां लगातार काम कर रही हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *