जवानों को नुकसान पहुंचाने माओवादी लगा रहे थे IED, मौके पर पहुंची फोर्स तो हुआ ऐसा…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों की कायराना करतूत को सुरक्षाबल के जवानों ने विफल कर दिया है। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादी जंगल में IED प्लांट कर रहे थे। इसी बीच अचानक फोर्स पहुंच गई। जिन्हें देख ग्रामीण वेशभूषा पहने 5 नक्सली बरसाती नाला को पार कर भाग निकले। हालांकि, BDS ने IED बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। मामला बीजापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के गोरना-मनकेली मार्ग पर सुरक्षा कर्मी हर दिन नक्सल ऑपरेशन पर निकलते हैं। इसलिए माओवादी जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से शुक्रवार को ग्रामीण वेशभूषा में यहां IED प्लांट करने के लिए पहुंचे हुए थे। हालांकि इसी बीच DRG के जवान पहुंच गए। जिससे माओवादी IED नहीं लगा पाए और जवानों को देखकर भाग निकले।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *