राजधानी में हुए MURDER का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

रायपुर। राजधानी के संतोषी नगर इलाके में हुई चाकूबाजी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी मृतक को दौड़ाकर चाकू मारते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें, अवीवा ग्रीन सिटी, डुंडा का रहने वाला मृतक मोहम्मद अमान खान मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान टिकरापारा इलाके के गुड्डा होटल के पास बदमाश महेंद्र बाघ और उसका साथी गोविंदा जोशी बाइक से युवक को कट मारते हुए आगे बढ़ गए थे। इस पर मोहम्मद अमान का विवाद हो गया, और आरोपियों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें टिकरापारा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *