10 रूपये को लेकर पड़ोसी ने युवक पर कैंची से किया हमला, जुर्म दर्ज

बिलासपुर :  मंगलवार की रात 10 रूपये को लेकर पड़ोसी ने युवक पर कैंची से हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बहतराई अटल आवास में रहने वाले दामोदर चंद्राकर निजी संस्थान में काम करते हैं। मंगलवार की रात आठ बजे वे अपने घर के पास बैठे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी शंकर यादव आ गया।

उसने दामोदर से 10 स्र्पये उधार मांगे। मना करने पर उसने दामोदर से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कैंची से हमला कर दिया। इससे उनके सिर, पीठ, दोनों हाथ और गले के पास चोटे आई। घायल ने इसकी जानकारी अपने बड़े भाई रामनारायण को फोन पर दी। रामनारायण के पहुंचने तक घायल की स्थिति गंभीर हो गई थी। उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *