तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 6 लोगों की हालात गंभीर

कवर्धा :  तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस के पलटने से 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं 6 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार के लिए डायल 112 की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों में बच्चे औऱ महिलाएं भी शामिल है। बस मध्यप्रदेश से कवर्धा आ रही थी। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी घाटी की है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *