बुजुर्ग से लाखों रुपये ऐंठे, रिपोर्ट दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला?

Durg: पॉलिसी सेटल कराने के नाम पर ठगों ने एक बुजुर्ग को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। मामला दुर्ग जिले स्थित भिलाई का है। जो बुजुर्ग ठगी का शिकार हुए हैं वो खुद भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी रहे हैं। ठगी का शिकार होने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

भिलाई के निवई थाना क्षेत्र की ये घटना है। जहां पॉलिसी सेटल कराने के नाम पर भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर्ड बुजुर्ग चंद्रभान वर्मा से लाखों रुपए की ठगी हुई। शातिर ठगों ने चंद्रभान वर्मा को अपनी बातों के जाल में फंसाकर घटना को अंजाम दिया। ठगी का अहसास होने पर बुजुर्ग ने नेवई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

नेवई पुलिस के मुताबिक 5 अक्टूबर 2020 को चंद्रभावन वर्मा के मोबाइल पर एक अंजान कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को वित्त मंत्रालय दिल्ली का अधिकारी बताया। उसने चंद्रभान वर्मा से कहा कि वह साल 2013 में खरीदी गई HDFC इंश्योरेंस कंपनी की दो पालिसी और बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस की चार पालिसी की रकम को वापस दिला देगा। उनसे कुछ फॉर्मेलिटीज करने को कहा। वर्मा की एचडीएफसी की पॉलिसी 25 हजार और 50 हजार की थीं। बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस की चार पॉलिसी में से 15-15 हजार और दो 21 और 22 हजार की थीं।

ठगों ने पहले बुजुर्ग से एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की फरीदाबाद ब्रांच में पहले 34,200 रुपये और फिर एक बार 78,400 रुपये जमा करने के लिए कहा। इसके कुछ दिन बाद 27 अक्टूबर 2020 को बुजुर्ग के पास वॉट्सएप पर वित्त मंत्रालय का पत्र आया। उसमें लिखा था कि 17 लाख 35 हजार 900 रुपए उसके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। लेकिन बुजुर्ग ने अपना अकाउंट चेक नहीं किया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *