BREAKING : रायपुर में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

रायपुर। रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह दर्दनाक घटना शहर से निकली रिंग रोड नंबर 3 के अग्रसेन चौक कृषि विश्वविद्यालय के पास हुआ है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक दूसरा बुरी तरह घायल हो गया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रक जब्त कर आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

वहीं पुलिस बाइक सवारों की शिनाख्त में जुटी हुई है। बता दें कि पिछले दो हफ़्तों में हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। बीते दिनों आइजी रायपुर रेंज ओपी पाल ने रेंज के सभी एसपी से वर्चुअली बैठक में बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता जताई थी। साथ ही सड़क हादसों के रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षकों से अपने-अपने जिलों में व्यापक स्तर पर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *