पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए बच्चे को कुत्ते से कटवाया, महिला ने लगाया आरोप

कोरबा। जिले के आरामशीन मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने तीन महिलाओं पर बच्चे को कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है। महिला ने रामपुर पुलिस से इसकी शिकायत की है।
रामपुर चैकी अंतर्गत आरामशीन में रहने वाले एक मासूम बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। बच्चे की मां लक्ष्मी मानिकपुरी ने मोहल्ले में ही रहने वाली तीन महिलाओं पर बच्चे को कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत रामपुर चैकी में की गई है। लक्ष्मी मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा दुकान से लौट रहा था। इसी दौरान महिलाओं ने अपने कुत्ते को ईशारा किया और कुत्ते ने उसे काट लिया। लक्ष्मी मानिकपुरी ने महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लक्ष्मी का कहना है कि पुरानी रंजिश के बदला लेने के लिए महिलाओं ने ऐसा किया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *