विद्युत विभाग की लापरवाही : बिजली तार टूटने से पाँच मवेशियों की मौत

गरियाबंद  :  मिली जानकारी के मुताबिक तालाब के करीब ट्यूबवेल के लिए गए बिजली के तार टूटने से चारा चरने गए मवेशी करेंट की चपेट में आ गए. जिसके चलते मौके पर ही पाँच मवेशियों की मौत हो गई। इस पूरे मामले में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। ट्यूबवेल के लिए गए तार के टूटने के चलते ये बड़ा हादसा हुआ है।

जिसके चलते 5 बेजुबान जानवरों की मौत हो गयी बता दें ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों खेती किसानी का कार्य भी प्रारंभ है। ऐसे में ग्रामीण भी खेतों की ओर जाते है। विद्युत विभाग की ये लापरवाही का नतीजा और भी भयावह हो सकता था। वक़्त रहते अगर विभाग टूटे हुए बिजली के तार हटा लेता तो ये हादसा नही होता।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *