BREAKING : छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका , छॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता निशांत उपाध्याय का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर है। छॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर निशांत उपाध्याय का निधन हो गया है। बीमारी के चलते उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निधन की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 

बता दें कि मशहूर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘झन भूलो मां-बाप ला’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले निशांत ने कोरियोग्राफी के साथ फिल्मों में एक्टिंग भी की थी। फिल्म ‘भूलन द मेज’ के गानों के लिए कोरियोग्राफी के साथ ही उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी। फिल्म में वे कलेक्टोरेट में चपरासी की भूमिका पर्दे पर अदा करते नजर आए। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। निशांत की रिलीज हुई ये अंतिम फिल्म है।

 

 

छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा ने निशांत के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है। अनुज ने लिखा- “निशांत अब शांत हो गया। अब शूटिंग में मेरे टिफिन को कौन शेयर करेगा? मेरी जिन्दगी में तेरी कमी कोई कभी पूरी नही कर पाएगा लल्ला। तुम जैसा न कोई था, न कोई है और न कोई होगा। जिसने लाखों दिलों को अपनी अदा से जीता। जिसने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को ऊंचाईयों तक पहुंचाया। जिसने सबसे ज्यादा बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड जीता, जिसने हजारों गानों का नृत्य-निर्देशन किया। छोटे-बड़े हर कलाकार और निर्माता-निर्देशक के साथ काम किया। अलविदा मेरे भाई।”

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *