चंगोराभाठा मर्डर मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। चंगोराभाठा मर्डर मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चंगोराभाठा झंडा चौक गली के पास तीन भाई रामअवतार साहू, रामु साहू और बितेश उर्फ किशोर साहू तीनो अपने घर के पास उसी मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश नामक लड़के को गालियां दे रहे थे.

इसी बीच मोहल्ले के ही राजा ठाकुर और सुनील साहू भी पहुचे और तीनों भाइयों से क्या हुआ क्यो गाली दे रहे हो कहने पर तीनों भाइयों और राजा ठाकुर और सुनील साहू के बीच झगड़ा हुआ जिसमे रामअवतार, रामु और बितेश द्वारा डंडे और पाइप तथा हाथ मुक्के से राजा ठाकुर और सुनील साहू से मारपीट किये। जिसमे राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुआ।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजा ठाकुर को सुनील साहू और राजा ठाकुर के परिजन जगन्नाथ अस्पताल लाये जहा उसकी मृत्यु हो गयी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
रामू साहू

रामवतार साहू

किशोर साहू

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *