आरक्षक की हत्या में शामिल माओवादी मिलिशिया सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजापुर। थाना जांगला जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ 222 वाहिनीं ए कम्पनी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरक्षक सोमडू उर्फ मल्लेष पोयाम की हत्या में शामिल माओवादी मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है।

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना जांगला एवं सीआरपीएफ 222/ए कम्पनी के संयुक्त बल द्वारा ग्राम कोतरापाल से गश्त के दौरान घेरा बंदी कर एक माओवादी मिलिशिया सदस्य को पकड़ा। माओवादी गंगो कुहरामी पिता सन्नू (23 वर्ष) 28 जनवरी 2021 को ग्राम कोतरापाल तलाब के पास आरक्षक सोमडू उर्फ मल्लेश पोयाम की हत्या करने की घटना में शामिल था।

गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध थाना जांगला में एक स्थाई वारंट भी लंबित है। माओवादी के खिलाफ थाना जांगला में वैधानिक कार्रवाई उपरान्त न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *