CG BREAKING : केंद्रीय जेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही , बाथरूम में कैदी ने लगाई फांसी

सरगुजा। अंबिकापुर केंद्रीय जेल में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के बैरक नम्बर 9 के बाथरूम में रात 11 बजे के करीब कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक लुकनू राम उम्र 40 राजपुर क्षेत्र का रहने वाला था जो हत्या के आरोप में सजा याफ्ता कैदी था। नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। परीजनों के समक्ष पीएम किया जाएगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *