राजनंदगांव जिले के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में बीती रात बड़ा रेल हादसा होने से टल गया, जहां रात लगभग 2 बजे गेवरा रोड से इतवारी जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस का एक डब्बा डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर 4 में पटरी से उतर गया, बहरहाल इस हादसे में किसी भी तरह के हानी नही हुई है।घटना की जानकारी लगते ही नागपुर डीआरएम मनिंदर उप्पल नागपुर से अपने बचाव एवं सुरक्षा अमले के साथ डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुँचे हैं जहा पटरी से उतरे डब्बे को पटरी पर लाने और ट्रैक मेंटेनेस का कार्य किया जा रहा है।वही नागपुरडीआरएम मनिंदर उप्पल ने बताया की रात में शिवनाथ एक्सप्रेस जो गेवरा रोड से इतवारी जा रही थी वही डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर 4 में ट्रेन का इंजन से लगा slr डब्बा पटरी से उतर गया। जिसमे किसी भी तरह की जान माल की हानी नही हुई है वही डीआरएम ने बताया की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारण का पता लग पाएगा।
2022-06-27











