36 में से 8 वायदे ही पूरा कर पाई है छत्तीसगढ़ सरकार, आरटीआई करती है पुष्टि : धरमलाल कौशिक

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जो अपने चुनावी घोषणा पत्र में 36 वादे किए थे उन वादों में अब तक केवल आठ घोषणाएं ही पूरी होने का दावा किया जा रहा है। इस बात का खुलासा भाजपा के आर.टी.आई. सेल द्वारा निकाले गए दस्तावेज से पुष्टि होती है। यह जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग ने आठ घोषणाओं के पूर्ण होने की बात पर कह जा रही है तो वहीं इस मामलें पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कुछ और तो मंत्री कुछ और कहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार साढ़े तीन साल के कार्यकाल में ही अपने वादों को पूरा करने में असफल है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि एक जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी 2019 से 1 जून 2022 तक कि गई घोषणाओं के संबंध में जानकारी चाही गई थी जिसे लेकर ही जवाब मिला है जिससे प्रदेश सरकार के दावों की पोल खुलती है। जिस तरह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल कथित दावे अपने घोषणाओं को लेकर करते है जिसे लेकर केवल भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिसके सूत्रधार ही स्वयं मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज प्रदेश सरकार के काम-काज को ही आईना दिखा रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *