दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार, गोला-बारूद का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) आतंकवादी संगठन के एक हाइब्रिड आतंकवादी सहित दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक ठिकाने का भी भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किये।पुलिस ने एक बयान में कहा कि उसने बडगाम में लश्कर के नार्को आतंकी फंडिंग मॉड्यूल के एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है।उन्होंने कहा कि हाल के मामले की जांच के दौरान नार्को टेरर टेररिस्ट फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के संबंध में एक और आतंकवादी सहयोगी की पहचान शौकत अहमद गनी उर्फ ​​​​आरके पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद कमल गनी के रूप में हुई है। साथ ही बडगाम के शेखपोरा वथूरा चदूरा निवासी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने कहा,“गिरफ्तार किया गया आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सहायता प्रदान करने में शामिल था।”

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *