छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेसी विधायक का निधन : हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती ; इस इलाके से जीते थे चुनाव

भिलाई के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का शनिवार शाम निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शनिवार देर शाम उनका निधन हो गया। रामनगर मुक्तिधाम में रविवार दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। उनकी अंतिम यात्रा सूर्या विहार कॉलोनी से निकलेगी।

भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक साडा के चेयरमैन रहे। वो ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2009 में हुए उपचुनाव में उन्होंने वैशालीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और भाजपा के जागेश्वर साहू को हराकर विधायक बने थे। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें स्पताल में भर्ती कराया गया था।

दी जाएगी श्रद्धांजलि

अस्पताल में भर्ती होने के बाद दोपहर को दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा उनका हालचाल जानने भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की थी और उनके उपचार के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए थे। पूर्व विधायक की मौत से पूरे जिले में शोक की लहर है। दिवंगत निरंकारी को दोपहर एक बजे नगर निगम भिलाई के गेट के सामने श्रद्धांजलि दी जाएगी।

बेटा है MIC मेंबर

भजन सिंह निरंकारी के पुत्र संदीप निरंकारी भिलाई नगर निगम में एमआईसी मेंबर हैं। उनकी मौत से पूरा परिवार दुख में डूब गया है। मौत की खबर पता चलने के बाद लगातार उनके घर कांग्रेस के नेता पहुंच रहे हैं।

CM भूपेश बघेल ने भी जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

दूसरे नेताओं ने भी जताया दुख

सांसद विजय बघेल ने भी भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इसके अलावा भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक जताया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *