जंगली हाथी के हमले में 25 वर्ष के युवक की मौत, क्षेत्र में दहशत

पत्थलगांव | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले एक बार फिर हाथी का आतंक देखने को मिला है। यहां हाथी ने एक 25 वर्षीय युवक को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। घटना कुनकुरी वन परिक्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े 10 बजे दंतैल हाथी ख़रीझरिया पहुँच गया और 2 घरों को तोड़ते हुए खारी झरिया निवासी अब्राह्न तिग्गा के घर मे जा पहुंचा। जिसके बाद उनके तीनों बेटे घर से बाहर निकले। हाथी ने एक को कुचलकर मार डाला। वहीं दो भाई ने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक का भेजा सिर से अलग हो गया और पैर भी अलग हो गया।
लोगों ने बताया कि काफी देर तो लोग मृतक का एक पैर ढूंढते रहे और काफी देर बाद मृतक का एक पैर काफी दूर में मिला । खारी झरिया सरपँच सरिता एक्का ने बताया कि रात को ही वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जशपुर वन मंडल में 40 हाथियों का उत्पात जारी है। यहां के लोग हाथियों के कारण दहशत में है।

 

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *