ग्राम पोड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की 7 बड़ी घोषणाएं

कोरिया। बैकुंठपुर विधानसभा के ग्राम पोड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 7 बड़ी घोषणाएं की है. जिसमें…

– बचरा पोड़ी में खुलेगा नवीन महाविद्यालय।

– पोड़ी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की घोषणा।

– सकरिया में नवीन विद्युत सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा।

– पोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन।

– पोड़ी में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।

– पोड़ी पुलिस सहायता केंद्र का पुलिस चौकी में उन्नयन।

– मनसुख के पास घनुहर नाले पर नए पुल के निर्माण की घोषणा।

तीन दिन में मुख्यमंत्री के हाथों जिले में 1848 हितग्राहियों को मिला वनाधिकार पट्टा खड़गंवा ब्लाक के चिरमी गांव के रहने वाले दुर्गेश को आज मुख्यमंत्री के हाथों 6.25 एकड़ रकबा का वन अधिकार प्रमाण पत्र मिला है. दुर्गेश को इस बात की खुशी है कि ये प्रमाण पत्र खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों मिला है. वन अधिकार पट्टा मिलने से दुर्गेश न सिर्फ अपना धान बेच पाएंगे बल्कि शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे. खड़गंवा ब्लाक के ही जिलीबांध गांव के रहने वाले छोटेलाल को आज मुख्यमंत्री के हाथोम 5 एकड़ रकबे का वन अधिकार प्रमाण पत्र मिला है. छोटेलाल का कहना है कि वो न तो धान के समर्थन मूल्य के बारे में जानते थे नही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में, क्यूंकि वन अधिकार पट्टा नहीं होने से वो धान बेच ही नहीं पाते थे लेकिन अब वो समर्थन मूल्य पर धान बेच सकेंगे और बोनस भी ले सकेंगे.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *