जांजगीर-चांपा। जिले में रविवार सुबह एक वृद्धा की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। वृद्धा की लाश उसके घर पर जमीन पर पड़ा हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए भेज दिया। शुरुआती में जांच में पुलिस ने अनुमान चताया है कि वृद्धा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जांचगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि घर पर अकेली रह रही अधेड़ महिला का शव घर पर पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका का नाम मंजू मानिकपुरी (55) था। उसके पति की मौत के बाद वह घर पर अकेली रह रही थी।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और उसके गुप्तांग पर चोट है। इससे अंदेशा है कि महिला से पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस ने बताया कि महिला दूसरों के घरों में काम करती थी। रविवार सुबह काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए तो घर पर उसका शव पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
2022-07-03










