दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल

सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों ने मृतक के शव को पुलिस चौकी के सामने रख कर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस की समझाइश पर परिजनों ने प्रदर्शन बंद किया। दोनो पक्षो के 17 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र के रजौलीपारा का है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *