नर्मदा नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से नेता प्रतिपक्ष के भतीजे की मौत, दस घंटे के सर्चिंग के बाद शव बरामद

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के भतीजे अविनाश वर्मा की नदी में डूबने से मौत हो गई। अविनाश अपने मामा के घर मध्यप्रदेश गया हुआ था। जहां वह नर्मदा नदी में नहाने गया लेकिन वहां डूब गया। 10 घंटे की सर्चिंग के अविनाश का शव नदी से निकाला जा सका। विनाश के शव को दुर्ग लाया गया है। रविवार को पोटियाकला मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।अविनाश

दुर्ग के न्यू आदर्श नगर कुर्मी बाड़ा निवासी अविनाश वर्मा अपने मामा के घर मंडला गया था। वहां मामा समेत परिवार के साथ पर्यटन क्षेत्र नर्मदा नदी घूमने गया। वहां पहुंचकर अविनाश मामा और उनके बेटे के साथ नहाने चले गया। अविनाश तैरना जानता था तो वह नदी में तैराकी करने लगा। इसी दौरान अचानक वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। इससे पहले की उसके मामा उसे बचा पाते अविनाश पानी के बहाव में आकर उनकी आंखों से ओझल हो गया। मामा और उनके बेटे ने लोगों से मदद की गुहार लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोर की मदद से नदी में तलाश करवाई। करीब 10 घंटे की सर्चिंग के बाद उसका शव मिला।

विनाश के शव को दुर्ग लाया गया है। रविवार को पोटियाकला मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।अविनाश का विवाह दो साल पहले हुआ था। उसका दो माह का एक बेटा भी है। उसकी मौत के बाद उस मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *