चंडीगढ़। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गोल्डी बराड़ गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी का नाम अंकित है। अंकित सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर्स में से एक है। उस पर राजस्थान में भी कई मामले दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंकित सेरसा ने सिद्धू मूसेवाला पर गोली चलाई थी। प्रियव्रत फौजी के साथ अंकित उसकी गाड़ी में मौजूद था। पुलिस प्रियव्रत को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
2022-07-04











