पिस्टल की नोंक पर लाखों की लूट

बलौदाबाजार : भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम रोहरा में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के व्यापारी से बीती शाम तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पिस्टल टिकाकर लगभग जेवरात और नगदी लूटकर फरार हो गए. वहीं घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस हरकत में आकर आरोपियों की पता तलाश मे जुट गई है.

बता दें कि, बीती शाम अपनी ज्वेलर्स व्यापारी दुकान बंद कर भाटापारा अपने घर आ रहा था. इसी दौरान ज्वेलर्स व्यापारी से तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने कट्टा दिखाकर सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद लूटकर फरार हो गए. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल घटना स्थल पहुंचे और अलग-अलग टीम बनाकर जांच मे जुटे हैं.

हालांकि प्रार्थी ने अब तक ये नहीं बताया है कि बदमाशों ने कितने के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया है. जिससे भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने पीड़ित का एफआईआर दर्ज नहीं किया है. लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *