CG: बदमाशों के हौंसले बुलंद, चाकू से पुलिस आरक्षक पर जानलेवा …जानिए पूरा मामला…

 सूरजपुर :  तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से मना करने पर एक बदमाश ने पुलिस वाले पर ही जानलेवा हमला कर दिया. आरक्षक के जांघ में गहरी चोट आई है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई है.बता दें कि, सूरजपुर के मानपुर तिराहे में कल देर शाम आरक्षक मुकेश साहू सीएम की ड्यूटी कर लौट रहा था.

तभी सूरजपुर के मानपुर चौक के पास आरोपी सुजल महतो अपनी तेज रफ्तार बाइक के साथ वहां पहुंचा. आरक्षक के द्वारा आरोपी को समझाइश दी गई की तेज वाहन चलाने से दुर्घटना हो सकती है. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और अचानक आरोपी अपने पास से चाकू निकालकर आरक्षक पर हमला कर दिया.

हमले में आरक्षक के जांघ पर गहरी चोट आई है. फिलहाल आरक्षक खतरे से बाहर बताया जा रहा है. वहीं पुलिस आरोपी सुजल महतो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसके पतासाजी में जुट गई है. घटना के बाद ये सवाल भी उठने लगा है कि जब कानून के रखलवाले ही असुरक्षित हैं तो आम जनता की रक्षा कैसी होगी.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *