अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बलौदाबाजार  : पुलिस थाना भटगांव की सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपी का नाम (1) जगराम केवट पिता मोहन केवट उम्र 35 साल, (2) प्रेमलाल केवट पिता मानसाय केवट उम्र 45 साल साकिनान चिकनीडीह थाना भटगांव है।गौरतलब हो कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए निरीक्षक राजेश कुमार साहू थाना प्रभारी भटगांव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04/07/2022 को थाना क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिली की नीले रंग के एक्टिवा में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन कर रहे है।

कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर नीले रंग के एक्टिवा मे सवार दो व्यक्तियों को रोककर वाहन की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग की प्लास्टिक बाल्टी 20 लीटर क्षमता वाली के अंदर 20 लीटर हांथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती 2000/ रुपए को अवैधानिक रूप से रखना पाए जाने से शराब एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक CG11 BD 6613 कीमती 40,000/ रुपए को मौके पर समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर आरोपीगण (1) जगराम केवट पिता मोहन केवट उम्र 35 साल, (2) प्रेमलाल केवट पिता मानसाय केवट उम्र 45 साल साकिनान चिकनीडीह थाना भटगांव के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *