BREAKING NEWS : CM बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक प्रारंभ…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक प्रारंभ,जानकारी के अनुसार प्रदेश में नई तबादला नीति को कैबिनेट से हरी झंडी मिल सकती है। बैठक में विधानसभा सत्र और कृषि कार्यों की समीक्षा होगी। चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट और संसोधन विधेयकों के प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा।खेती-किसानी के सीजन में खाद बीज की उपलब्धता पर भी चर्चा होगी। राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर डीए देने पर फैसला हो सकता है। पेशा कानून को मंजूरी दी जा सकती है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *