अंतर्राज्यीय चेन स्नैचर चढ़ा रायपुर पुलिस के हत्थे , कहीं चाकू तो कहीं लाल मिर्च छिड़कर करता था लूट

रायपुर। राजधानी रायपुर में बाइक में घूम घूम कर चेन स्नैचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय चेन स्नैचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका एक साथी फरार है। चेन स्नैचर के खिलाफ रायपुर के अलग—अलग थानों ने रिपोर्ट दर्ज किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी उन्नन कृष्णन नायर ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 25 जून को मार्निंग वॉक के दौरान भिक्षुक पुर्नावास के पास बाइक सवार दो लोगों ने प्रार्थी की पत्नी के गले में पहने सोने की चेन सहित मंगलसूत्र को छीनकर भाग निकले।

इसी तरह प्रार्थी हरिकेश पालिवाल ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया 25 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ मार्निंग वाॅक में जाने के लिये उठा था, इसी दौरान सुबह प्रार्थी की पत्नी घर के गमलों में पानी डाल रही थी। उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की पत्नी के आंखो में मिर्ची पाउडर डालकर, गले मे पहने हुए सोने की चेन खींचकर भाग गया।

वहीं थाना टिकरापारा प्रार्थी उमेश कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह संजय नगर में मेडिकल की दुकान चलाता है। प्रार्थी 10 अप्रैल की रात अपनी मेडिकल दुकान बंद करके घर जा रहा था, तभी चैरसिया कालोनी के पास बाइक सवार ने प्रार्थी को गाली देते हुये चाकू मारने की धमकी देकर प्रार्थी के गले में पहने हुए सोने की चेन को खींचकर भाग गया।

चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटना को देखते हुए पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया। अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त कांपा पण्डरी निवासी सर्वेश द्विवेदी को पकड़ा गया। सबूत के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर सर्वेश द्विवेदी अपने झूठ के सामने टिक न सका और अपने साथी भोपाल निवासी अनिल गिरी के साथ मिलकर लूट/चोरी की उक्त घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी सर्वेश द्विवेदी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट/चोरी की सोने के जेवरात वजनी लगभग 04 तोला जुमला कीमती लगभग 2 लाख तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जप्त कर कार्यवाही की गई। प्रकरण में आरोपी अनिल गिरी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

 

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *