बस ड्राइवर व कंडक्टर होटल में खाना खा रहे थे और इधर अज्ञात व्यक्ति 50 सवारियों से भरी बस को लेकर भाग गया

कांकेर : शहर के नया बस स्टैंड से बस चोरी हो गई थी. स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया. सुकमा से दुर्ग के लिए पायल बस निकली थी. इस दौरान कांकेर में गाड़ी खड़ी कर बस ड्राइवर व कंडक्टर होटल में खाना खा रहे थे और इधर अज्ञात व्यक्ति 50 सवारियों से भरी बस को लेकर भाग रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने रोककर आरोपी को पुलिस के हवाले किया.

कांकेर बस स्टैंड से बस लेकर भागने के दौरान आरोपी ने स्कार्पियो और एक बस को ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल के सामने बस को रोककर आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया. आरोपी ब्रजेश पांडेय बाबू दबेना जिला कांकेर का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रोगी है. आरोपी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *