शिवनाथ नदी में डूबे युवक की मिली लाश…

  दुर्ग :  शिवनाथ नदी  महमरा घाट में रविवार को घूमने आये तुषार का पैर फिसलने से नदी में गिर गया था । जिसका शव आज एनीकट से लगभग 3 किलोमीटर आगे रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। शिवनाथ नदी महमरा घाट में रविवार को घुमने आए तुषार और उसके 4 दोस्त पैर फिसलने से गिर गए थे, 4 दोस्तो को तो गोताखोर की मदद से सुरक्षित बाहर निकल ले गया था। वहीँ तुषार लापता था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी, वहीँ आज सोमवार की दोपहर को नदी से तुषार का शव प्राप्त हुआ है।

तुषार को देखने परिवार सहित आस-पड़ोस के लोग सुबह से ही एनीकट पहुंच रहे थे, जिसकी खोजबीन कल से जारी थी। जिसमें एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च कर रही थी। नदी में पानी अधिक होने के कारण खोजबीन में काफी दिक्कतें आ रही थी। उसके बावजूद भी 4 बोर्ड के सहारे से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च कर रहे थे और आखिर उन्हें तुषार के शव को ढूंढने में सफलता मिल ही गई। जो कि एनीकट से 3 किलोमीटर आगे मोहलई रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *