जिला जेल में बंद महिला समेत 24 कैदी एचआईवी संक्रमित, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश। सहारनपुर की जिला जेल में बंद महिला समेत 24 कैदी एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। मामले में खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

जानकारी के अनुसार जिला जेल में कुछ कैदियों के रिहा होने व कुछ की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद फिलहाल यहां 19 पुरुष और एक महिला कैदी HIV पॉजिटिव हैं। जिला जेल में इतने कैदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी सकते में है। अब इन सब कैदियों का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी से शुरू कर दिया गया है। सहारनपुर जिला जेल में इस समय कुल 2150 कैदी बंद हैं।

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि NGO द्वारा समय-समय पर जेल में कैम्प लगाकर कैदियों की स्वास्थ्य जांच करवाई जाती है। इसी क्रम में हाल ही में 15 से 18 जून तक चार दिन का कैम्प लगाकर कैदियों की जांच कराई गई। उसकी रिपोर्ट में कुल 24 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल सभी का इलाज करवाया जा रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *