राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन जुटाने के लिए 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगी

रायपुर :  राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन जुटाने के लिए 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगी. ओडिशा से संथाल जनजाति से जुड़ीं द्रोपदी मूर्मु के छत्तीसगढ़ प्रवास की जानकारी देते हुए भाजपा के आदिवासी नेताओं ने प्रदेश के अलग-अलग राजनीतिक दल के विधायकों से समर्थन मिलने की बात कही. इसके साथ ही कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि जनजातीय वर्ग से राष्ट्रपति होगा.

द्रोपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर भाजपा ने आदिवासी नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस किया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए खड़े किए गए दावेदार यशवंत सिन्हा के संबंध में कहा कि हमारे पुराने साथी हैं, लेकिन फ़िलहाल हमारा ध्यान द्रौपदी मुर्मू की तरफ़ है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है. द्रौपदी मुर्मू दो वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं. जनजातीय वर्ग के साथ साथ नारी समाज का भी प्रतिनिधित्व करती हैं.

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज हिंदुस्तान का बड़ा समाज है. पूरे देश में 12 फ़ीसदी जनजातीय समाज है, और ये अधिक भी हो सकता है. जनजातीय वर्ग को आगे बढ़ाने की बीजेपी लगातार कोशिश कर रही है. अटल बिहारी बाजपेई ने जनजातीय वर्ग के लिए अलग आयोग बनाया था. पूरे देश में जनजातीय वर्ग को खड़ा करने की कोशिश की गई. हम उम्मीद करते हैं कि छत्तीसगढ़ में अलग-अलग राजनीतिक दल से जुड़े विधायकों का भी सहयोग मिलेगा. उन्होंने बताया कि द्रोपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सर्व आदिवासी समाज उनका स्वागत करेगा.

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ये समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है. शिवसेना, वायएसआर कांग्रेस, बीजेडी जैसे क्षेत्रीय दलों ने भी समर्थन दिया है. सभी दलों से आग्रह है कि द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने के लिए अपना समर्थन करें. जनजातीय वर्ग की बेटी को अपना समर्थन देकर राष्ट्रपति बनाएं.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *