दुर्ग में पदस्थ एएसआई की हार्ट अटैक से मौत…

दुर्ग : दिल का दौरा पड़ने से एएसआई की मौत हो गई है। एएसआई का नाम अभय शर्मा था और वें छवनी थाना परिसर में बने पुलिस क्वार्टर में रहते थे।

जानकारी के मुताबिक, घर पर ही आज सुबह 12 बजे के आसपास एएसआई अभय शर्मा को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बता दें कि एएसआई अभय शर्मा दुर्ग कोतवाली में 3 फरवरी 2021 से पदस्थ थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *