राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने नियुक्त किया प्रदेश प्रभारी, इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर: देश में 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिया है। बीजेपी ने विधायक शिवरतन शर्मा को प्रदेश प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही विधायक नारायण चंदेल को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रभारी नियुक्त होने के बाद शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में प्रशिक्षण ले रहे हैं। बता दें कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगी। इस दौरान वे प्रदेश के सांसद और विधायकों से मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही समर्थन की अपील करेंगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *