कारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

भारत में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है। ये दिन कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की दिन है। इसके साथ ही अपने वीर जवानों के हौसले और जज्बे को भी याद करने और उन्हें नमन करने का दिन हैं। कारगिल विजय दिवस के मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने युद्ध में वीर गति पाने वाले जवानों को नमन किया।

अदम्य साहस के साथ दुश्मनों पर विजय हासिल की
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने युद्ध के शहीदों का नमन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा, 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस के साथ दुश्मनों पर विजय हासिल की। देश में चैन और शांति बनाए रखने में सेना के जवान सीमा पर डटे रहते हैं। ऐसे वीर जवानों के हौसले और जज्बे के लिए देश का हर नागरिक कृतज्ञ हैं।

ये पूरे देश के लिए गौरवशाली दिन हैं
सीएम भूपेश बघेल ने भी कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जवानों की वीरता को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को अपने अदम्य साहस और शोर्य से विपरीत परिस्थितियों में भी घुसपैथियों से कारगिल मुक्त कराकर ऑपरेशन विजय में सफलता प्राप्त की। ये देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रगट करने का दिन है। ये दिन देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता हैं, और सिखाता है कि देश सबसे ऊपर है। ये पूरे देश के लिए गौरवशाली दिन हैं।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *