प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सदन में हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक झोंक, सदन की कार्यवाही स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की कार्रवाई जारी है इस बीच ध्यानाकर्षण के जरिए विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश में लगातार हो रही ठगी के मुद्दे में वृद्धि की ओर ग्रह मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया।

अजय चंद्रकार -गृह मंत्री की अनुपस्थिति को कहा जानबूझकर अनुपस्थिति का मामला बनाया जा रहा। जब गृहमंत्री साइन कर सकते है तोसदन में उपस्थित क्यों नही हो सकते।

आसंदी ने कहा कि मंत्री ने लिखित अनुरोध किया है कि मैं तबियत खराब होने की वजह से नही आ सकता। सदन में गृहमंत्री के अनुपस्थिति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और बहस के बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट तक के लिए स्थगित की गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *