नशेड़ी युवक ने एटीएम और राशन दुकान के साथ कार को किया आग के हवाले…चंद घंटों में हुआ गिरफ्तार

कोरबा : बरमपुर बस्ती में एटीएम, राशन दुकान और घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने की घटना सामने आई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सर्वमंगला चौकी पुलिस ने एक आदतन नशेड़ी को गिरफ्तार किया है.जानकारी के अनुसार, एटीएम, राशन दुकान और घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने की घटना में पकड़ा गया आरोपी कुसमुंडा वैशाली नगर निवासी मनीष कौशिक इससे पहले भी नशीली दवा के मामले में पकड़ा जा चुका है. आरोपी ने शराब के नशे में घटना को अंजाम देना कबूल किया है. बहरहाल, पुलिस मामला दर्ज कर जांच की कार्रवाई कर रही है

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *