रायपुर/ आज पवित्र सावन माह के आखिरी सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करते हुए रुद्राभिषेक किया गया इसी के अंतर्गत आज बीरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में व्यास तालाब स्थित भगवान शिव के मंदिर मे रुद्राभिषेक और महा भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा के द्वारा सपरिवार आज व्यास तालाब स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया और पूजा अर्चना की गई ।इसके पश्चात महा भंडारा का आयोजन शुरू किया गया जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा,महापौर नंद लाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष बीरगांव योगेंद्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे। ज्ञ। 
2022-08-08











