रायपुर–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने अपने घराें में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर इस पावन पर्व पर राष्ट्रप्रेम व राष्ट्र स्वाभिमान की भावना का अनुभव कर सकें इसके लिए प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी जी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। जिसके जरिए देश के लोगों को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।भाजपा नेताओं ने लोगों से घराें में तिरंगा लगाने की अपील की। इसके बाद तेलीबांधा, महाराजबंध तालाब जैसे आसपास के इलाकों में भी भाजपा नेता पहुंचे। टिकरापारा, संतोषी नगर इलाके की सड़कों की डिवाइडर पर भी तिरंगा झंडा बांधा गया और माहौल तिरंगा मय दिखा। बृूढ़ातालाब में भाजपा नेता बोट पर सवार हो कर। तालाब का चक्कर लगाते दिखे। भाजपा नेताओं ने लोगों से घराें में तिरंगा लगाने की अपील की।
2022-08-12