भारत माता चौक पर भव्य महाआरती 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और संगीत की धुन पर किया गया

रायपुर–आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को गुढियारी स्थित भारत माता चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। भारत माता की 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और दीप, धूप, कपूर के साथ संगीत की धुन पर

भव्य आरती उतारी। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से शामिल हुए। भारत माता की आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। पूरा कार्यक्रम स्थल भारत माता की जयघोष से गुंजायमान रहा। महाआरती के बाद छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक और गायिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *